भाजपा कार्यालय कोरबा में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने युवक कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

Date:

Share post:

कोरबा -: पंडित दीनदयाल कुंज जिला भाजपा कार्यालय कोरबा में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने युवक कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को आज गिरफ्तार कर लिया। केरल के वायनाड से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में इन लोगों ने प्रदर्शन किया था और इसके बाद भाजपा कार्यालय पहुंचकर वहां तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था। इसके विरोध में भाजपा खेमा ने सीएसईबी चौराहे पर जाम लगा दिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन दिए जाने पर प्रदर्शन समाप्त हुआ था। घटनाक्रम के तीसरे दिवस पुलिस ने भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ करने के आरोप में युवक कांग्रेस के मधुसूदन दास,आशीष गुप्ता,जयकिश्न पटेल,अनिल खूटे और अन्य को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अगली कार्रवाई की जा रही है

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...