अरदा राजीव युवा मितान क्लब के सहयोग से ग्राम में तेजी से हो रहा सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य

Date:

Share post:

अरदा:- कटघोरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अरदा में छग राज्य सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य आरदा राजीव युवा मितान क्लब के सहयोग से तेजी से किया जा रहा हैं।

1 अप्रैल से सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो चुका है। प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर परिवार का मुखिया, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड में परिवार की सूची एवं उनके आवास की स्थिति, शैक्षणिक योग्यता, रोजगार की जानकारी, प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, घर कच्चे या पक्के मकान, धान का विक्रय, किसान पंजीयन, नरेगा जॉब कार्ड, परिवार की भूमि की जानकारी, परिवार की वार्षिक आय, सिंचाई के साधन, वाहन एवं अन्य सामग्री, परिवार के सदस्यों को कौशल प्रशिक्षण, उज्जवला गैस कनेक्शन, कृषि कार्य, स्वरोजगार, शासकीय नौकरी, निजी नौकरी, मजदूरी, बेरोजगारी इत्यादि की जानकारी संकलित किया जा रहा हैं।
राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष शत्रुहन पटेल ने बताया कि गांव में डोर टू डोर घरों में जा कर सर्व किया जा रहा हैं, ग्राम पंचायत में चार प्रगणकों की टीम नियुक्त किया गया हैं, जिसमें राजीव युवा मितान क्लब, रोजगार सहायक मेट सहित मितानिन, बिहान समुह अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...