कलेक्टर झा ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं, आमजनों को राहत पहुँचाने के दिए निर्देश

Date:

Share post:

सभी अधिकारियों को प्राप्त आवेदनो पर

आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर निराकृत करने हेतु किया निर्देशित

100 से अधिक आवेदकों ने एक-एक कर कलेक्टर के समक्ष रखी अपनी समस्याएं

कोरबा -: कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल  के माध्यम से जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आए आमजनों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, शिकायतों और आवश्यकताओं को सुना। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए सभी आवेदकों की समस्याओं को उन्होंने पूरी गंभीरता व विनम्रता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
आज जन चौपाल में 100 से अधिक लोगों ने अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर कलेक्टर संजीव झा के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए। जन चौपाल में आए लोगों ने एक-एक कर अपनी परेशानी व मांगे रखी। जिसके अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा जनपद के ग्राम खम्हारमुड़ा के रहने वाले दिव्यांग राजेश कुमार ने कलेक्टर के समक्ष रोजगार प्राप्त करने हेतु जॉब कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। राजेश ने बताया कि उसके दोनों हाथ नहीं है। उसके पास जीविकोपार्जन के लिए कोई मुख्य जरिया नहीं है। साथ ही कुछ माह से उन्हें पेंशन भी प्राप्त नही हो रहा है। वह अपने गुजर बसर के लिए किसी पर आश्रित भी नही रहना चाहता, इस हेतु राजेश ने अपने योग्य कार्य की मांग जिला प्रशासन से की। कलेक्टर झा ने राजेश की समस्या को संवेदनशीलता से लेकर एवं उसके कार्य करने की प्रबल इच्छाशक्ति को ध्यान में रखते हुए तत्काल जॉब कार्ड बनाने एवं उसे उपयुक्त कार्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही समाज कल्याण विभाग अधिकारी को उसे अविलंब पेंशन प्रदान करने के लिए कहा। उन्होंने श्रम अधिकारी को दिव्यांग राजेश का असंगठित कर्मकार श्रेणी में तत्काल पंजीयन कराकर विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा।
इसी प्रकार मानिकपुर वार्ड क्रमांक 30 के निवासी इंद्रा केंवट द्वारा अपने पति आकाश केंवट के उच्च स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता प्रदान करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदिका ने बताया कि पिछले वर्ष उनके पति का सड़क हादसा हुआ था, जिसमें उनके पैर में काफी चोट आई थी, पूर्व में हुए इलाज के बाद भी उनके पति को आराम नही मिला है। वर्तमान में भी उनके पति बैसाखी के सहारे चल पा रहे है। कलेक्टर ने सीएमएचओ को आकाश के पैरों का बेहतर से बेहतर उपचार करवाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही इस संबंध में उच्च स्वास्थ्य संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श कर आकाश को राहत पहुचाने के लिए कहा।
हरदीबाजार तहसील के ग्राम रैनपुर खुर्द के रहने वाले बुधवारा, नर्मदा व खोलबहरा द्वारा अपने कृषि भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु कलेक्टर को आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन पर ग्राम के ही अन्य व्यक्ति द्वारा कब्जा कर भूमि समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर झा ने संबंधित तहसीलदार उक्त  प्रकरण की तत्काल पूर्ण जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जन चौपाल में भूमि स्वामी हक दिलाने, वन अधिकार पट्टा,  सड़क व बिजली की मांग, क्षतिपूर्ति राशि, प्रधानमंत्री आवास, नामांतरण, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, बंटवारा प्रकरण के निराकरण, मुआवजा भुगतान की मांग, अतिक्रमण हटाने, शिकायत जांच सहित अन्य मांगों व समस्यायों से संबंधित आवेदन लोगों ने प्रस्तुत किए। जिसके निराकरण के निर्देश कलेक्टर संजीव झा ने विभागीय अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय, सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...