कोरबा:-बिंझवार ट्रेडर्स की शुभारंभ में चिचोली पहुंचे नितिन दुबे, सुपर स्टार नाइट का हुआ शानदार आयोजन ।

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-करतला विकासखंड के ग्राम चिचोली में नितिन दुबे सुपर स्टार नाइट कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ । बिंझवार फ्लाई ऐश ब्रिक्स ग्राम चिचोली के संचालक प्रदीप बिंझवार ने अपने नए व्यवसाय बिंझवार ट्रेडर्स के ओपनिंग की खुशी में यह आयोजन रखा गया था । जिसमें रायगढ़ वाला राजा के नाम से प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी कलाकार नितिन दुबे अपने साथी कलाकारों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए ।

कार्यक्रम में मंच का संचालन राजू राठौर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को देखने लिए क्षेत्र की हजारों की संख्या में दर्शक और नितिन दुबे के प्रसंशक ग्राम चिचोली पहुंचे थे जिन्होंने कार्यक्रम का आनंद लिया । कार्यक्रम में पहुंचे नितिन दुबे ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि कोरबा की जनता से उनका लगाव काफी लंबे समय से रहा है । उन्होंने कहा की वे रायगढ़ वाले राजा गाने के पार्ट दो की तैयारी कर रहे है जिसकी जानकारी पहली बार उन्होंने कोरबा की जनता को ही दिया है । उन्होंने उनके गानों को सुपर हिट बनाने के लिए जनता का आभार भी जताया है । बिंझवार ट्रेडर्स के भव्य सुभारंभ के अवसर पर विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक ननकीराम कंवर, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, संदीप कंवर जिला पंचायत सदस्य, रामप्यारे बिंझवार जनपद सदस्य, चंद्रशेखर बिंझवार सरपंच, राकेश तिवारी, सूर्यकांत राठौर डायरेक्टर (IPS), राकेश श्रीवास,मनोज राठौर, आशुतोष राठौर, सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे । कार्यक्रम में लगभग 10 हजार की विशाल संख्या में दर्शकों की भीड़ जमा हुई। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में बिंझवार फ्लाई ब्रिक्स के सभी कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा है ।

मनोज राठौर की रिपोर्ट

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...