कोरबा:-सफाई में भारी लापरवाही ब:नाली से गंदगी निकाल यहीं फेंकी

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-शहर में नालियों की सफाई में भारी लापरवाही बरती जा रही है। सप्ताह में तो दूर महीने बाद भी सफाई नहीं होती है। इससे नाली जाम होने से गंदा पानी का भराव रहता है। समय पर कचरे का उठाव भी नहीं हो रहा है।

टीपी नगर क्षेत्र में नालियां जाम होने से मच्छर भी पनप रहे हैं। बड़े नालों की सफाई बारिश के पहले एक बार ही कराया जाता है। नाली से कचरा निकालने के बाद तुरंत ही इसका उठाव करने का दावा किया जाता है। वह भी औपचारिक साबित हो रही है। निगम के 67 वार्डों में रोज 100 टन से अधिक कचरा निकलता है। इसके अलावा गीले और सूखे कचरे का डोर टू डोर कलेक्शन 19 सेंटरों में भेजा जाता है। अब ठेकेदारों को भी कचरे को एसएलआरएम सेंटर भेजने कहा गया है।

कचरा उठाव व सफाई पर नजर
मेयर राज किशोर प्रसाद का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई करने कहा गया है। कचरे का भी तुरंत उठाव होना चाहिए। मैं स्वयं वार्डों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रहा हूं। कहीं भी समस्या है तो उसे दिखवाया जाएगा।

3 चरण में सफाई, फिर भी नालियों में कचरा
निगम के पास अभी स्वयं का प्रसंस्करण केंद्र नहीं है। बरबसपुर में केंद्र बनाने के लिए प्लानिंग की गई है। शहर में भले ही 3 चरणों में सफाई होती है। इसके बाद भी नालियां कचरे से भरी होती है। दवा का छिड़काव भी नियमित नहीं किया जाता है।

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...