प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 30 अप्रैल को चयन परीक्षा आयोजित

Date:

Share post:

अभ्यर्थी विद्यालय के वेबसाइट से प्रवेश पत्र कर सकते हैं डाउनलोड

कोरबा -: जिले के प्रयास आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2023-24 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आगामी 30 अप्रैल 2023 को प्रवेश चयन परीक्षा आयोजित किया गया है। यह परीक्षा प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक संपन्न होगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों का भी निर्धारण कर दिया गया है, जिसके अंतर्गत शासकीय ई.व्ही.पी.जी कॉलेज रजगामार रोड कोरबा एवं शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयन परीक्षा हेतु पात्र विद्यार्थी एकलव्य विद्यालय के वेबसाइट  https://eklavya.cg.nic.in/Admit-Card-Login  पर जाकर आवेदन क्रमांक एवं अपने पिता के मोबाइल नंबर प्रविष्ट कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसी प्रकार जिन परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र प्राप्त करने में कठिनाई हो, वे परीक्षा तिथि 30 अप्रैल 2023 को सुबह 08 बजे से परीक्षा केंद्र में अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पात्र अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला, लाफा, पाली, रामपुर पोड़ी-उपरोड़ा सहित अपने ब्लॉक के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...