सीमांकन के लंबित प्रकरणों पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, समय-सीमा से बाहर के प्रकरणों में लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत होगी कार्यवाही

Date:

Share post:

राजस्व अधिकारियों को 30 अप्रैल तक दिया गया समय, 1 मई से होगी कार्यवाही

कोरबा -: कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज समय सीमा की बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदारों को निर्देशित किया कि सीमांकन के प्रकरण समय सीमा से बाहर नहीं होने चाहिए। उन्होंने लम्बित प्रकरणों पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह लापरवाही नहीं चलेगी और 30 अप्रैल तक संबंधित अधिकारी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें, एक मई के बाद समय सीमा के पश्चात लम्बित रहने वाले सीमांकन के प्रकरणों पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत संबंधित अधिकारियों पर प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर झा ने लम्बित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने नक्शा,बटांकन के कार्यों में प्रगति नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने बेरोजगारी भत्ता पोर्टल में पंजीकृत बेरोजगारों के दस्तावेजों की जाँच कर शीघ्रता से स्वीकृति के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि कोई भी परिवार सर्वे में न छूटे। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने स्कूली विद्यार्थियों के बनाये जा रहे जाति प्रमाणपत्रों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिले में कोविड-19 की समीक्षा करते हुए सीएमएचओ को निर्देशित किया कि कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार जाँच कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। कलेक्टर ने अस्पताल में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सभी को सावधानी बरतने भी कहा। उन्होंने राजस्व न्यायालयों में नामांतरण के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अभिलेख शुद्धता, डायवर्सन, मसाहती ग्रामों की समीक्षा की और तहसीलदार, एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यालयों में सभी पंजियों को अद्यतन करना सुनिश्चित करें। संभाग आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत सभी अभिलेखों का रखरखाव और स्टॉक पंजी व्यवस्थित हो। कलेक्टर ने जिले में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को एक्टिव रखने के निर्देश दिए। इस दौरान वनमण्डलाधिकारी अरविंद पीएम, प्रेमलता यादव, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू एवं विजेंद्र पाटले, जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर, सहित सभी एसडीएम अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...