मां को खिलाईं 20 नींद की गोलियां…..बैग में लाश भर थाने पहुंची महिला

Date:

Share post:

मां को खिलाईं 20 नींद की गोलियां…..बैग में लाश भर थाने पहुंची महिला

शुभ संकेत/देश:-पुलिस ने एक 35 साल की महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस महिला ने अपनी मां की हत्या की और उसकी डेड बॉडी सूटकेस में भर दी। मामला बेंगलुरु का है, आरोपी की पहचान सोनाली सेन के तौर पर हुई है। कहा जा रहा है कि सोनाली ने अपनी मां को पहले नशे की गोलियां दी और फिर उनकी हत्या कर दी।

आपको जानकारी के लिए बता दें ये मामला Bilekahalli इलाके के एनएसआर ग्रीन अपार्टमेंट का है।जहां सोनाली सेन और उनकी मां बिवा पाल एक साथ रहती थीं। पुलिस के अनुसार सोनाली सेन से सास-ससुर और बिवा पाल के बीच काफी वक्त से टेंशन चल रही थी। इसी मामले को लेकर झगड़ा और अनबन हुई थी।

पुलिस को जांच में पता लगा है कि बीवा पाल ने हाल ही में सोनाली से कहा था कि वह सास-ससुर से कथित उत्पीड़न से परेशान होकर नींद की गोलियां खाकर जान दे दे देगी. एक सीनियर अधिकारी ने जानकारी दी है कि “मामले को अपने हाथों में लेते हुए, सेनाली सेन ने सोमवार सुबह अपनी मां को लगभग 20 नींद की गोलियां दीं

जब बिवा पाल ने गोलियां खाने के कारण पेट में दर्द की शिकायत की तो उसकी अपनी ही बेटी ने गला दबाकर हत्या कर दी।इसके बाद आरोपी ने अपनी मां की डेड बॉडी को एक ट्रॉली बैग में भरा, इसके साथ उसमें उनके मृत पिता की तस्वीर रखी और उसे लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गई। सोनाली ने पुलिस स्टेशन पहुंचने के लिए भाड़े की टैक्सी का इस्तेमाल किया और थाने पहुंच सरेंडर कर दिया।

आपको जानकारी के लिए बता दें सोनाली कोलकाता की रहने वाली हैं। वह पिछले 6 सालों से बेंगलुरु में रह रही थीं। वह पहले एक फीजियो थेरेपिस्ट का काम करती थीं। वह पिछले 2 साल से बेरोजगार हैं, और घर पर रह रही हैं।

Related articles

बाकी मोगरा:-थाना बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देवरी में चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 14 मास्टर चाबियां बरामद….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट)कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...
error: Content is protected !!