देश:घर में नोटों का लगाया बिस्तर, थानेदार ने क्या दी सफाई?

Date:

Share post:

शुभ संकेत/देश:-सोशल मीडिया पर 500 के नोटों की गड्डियों के साथ दो बच्चों की फोटो वायरल हो रही है। जानकारी करने पर पता चला है कि ये बच्चे बेहटा मुजावर थाने के एसओ रमेशचंद्र साहनी के बेटे और बेटी हैं, जिन्होंने पांच सौ के नोटों की गड्डियों के साथ फोटो खिंचवाई थी, लेकिन अब वह वायरल हो गई है।

बताया जा रहा है कि करीब 27 नोटों की गड्डी बिछाकर बच्चे बगल में बैठे हैं। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एसपी ने रमेशचंद्र साहनी की थानेदारी छीन ली और लाइन में अटैच कर दिया। मामले की जांच सीओ बांगरमऊ पंकज सिंह को दी गई है।

गुरुवार को सोशल मीडिया पर कई फोटो वायरल हो रही है। जिनमें दो बच्चे बेड पर पांच-पांच सौ के नोटों की गड्डियों से खेलते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि रुपया साढ़े तेरह से चौदह लाख के करीब है। रुपये के साथ बच्चों की फोटो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा है। बताया गया कि फोटो बेहटा मुजावर थानेदार के बेटे और बेटी की है। फोटो वायरल होते ही तमाम कमेंट आने लगे। किसी ने कहा कि रिश्वत के रुपए हैं तो किसी ने पुलिस महकमे को घेरा। मामले की जानकारी होते ही एसपी ने थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया। जांच बांगरमऊ क्षेत्र अधिकारी पंकज सिंह को दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

दो साल से एक ही थाने में तैनात हैं एसओ

उन्नाव के बेहटा मुजावर थाने में तैनात थाना प्रभारी रमेशचंद्र साहनी 2 साल पहले हरदोई से ट्रांसफर होकर आए थे। तत्कालीन एसपी आनंद कुलकर्णी ने कार्यभार दिया था। उसके बाद से कई बार कई घटनाओं में लापरवाही भी सामने आई लेकिन अफसरों ने कोई कार्यवाही नहीं की और चर्चा का विषय बना रहा। उनकी कार्यशैली को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं।

मकान बनवाने के लिए रखे थे रुपए

थाना प्रभारी रमेश चंद साहनी ने बताया कि उन्होंने अपना घर बनवाने के लिए उधार पैसे लिए थे। मुझे जानकारी नहीं थी। बच्चे रुपया बिछाकर कर फोटो खींच लिए। फोटो नवंबर 2021 की है। किसी ने वायरल कर दी है।

एसपी उन्नाव सिद्धार्थ शंकर मीणा का कहना है कि मामला जैसे ही जानकारी में आया थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया। बता रहा है कि मकान के लिए रुपये थे। जांच में खुलासा हो जाएगा कि रुपया कहां से आया।

Related articles

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...