ब्रेकिंग न्यूज़:-पेशी के दौरान जवान को धक्का देकर भागने वाला आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार… दुष्कर्म के आरोप में था हिरासत में

Date:

Share post:

पेंड्रा:-ज़िला न्यायालय से दुष्कर्म के फरार आरोपी को 24 घंटे के अंदर जीपीएम की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर गोरखपुर जेल से पेशी के लिए ज़िला न्यायालय लाया गया था जहां से वह जवान को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसे तत्काल ही पतासाजी कर जीपीएम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुड़ापारा नेवसा, थाना गौरेला निवासी चंद्रशेखर पूर्व में ग्राम डोंगराटोला में अपने रिस्तेदार के घर में रहता था। और वही की रहने वाली पीडिता से जान पहचान कर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। और शारीरिक संबंध बनाया। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने गौरेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 सितंबर को आरोपी चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया था जिसे 20 अक्टूबर को पेशी के लिए गोरखपुर जेल से न्यायालय लाया गया था जहां पेशी के बाद बस में बैठने के दौरान ही वहां तैनात जवान को धक्का देकर आरोपी चंद्रशेखर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस आरोपी की तलाश सरगर्मी से कर रही थी। इसी दौरान थाना गौरेला में पदस्थ आरक्षक नरेश कैवर्त को मोबाईल से सूचना मिला की फरार आरोपी चंद्रशेखर अपने गाँव मे है जिस पर तत्काल पुलिस पार्टी नेवसा पहुची जहा से भी आरोपी निकल चुका था। जिसके बाद पुलिस ने घर वालो से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताए कि ग्राम करंजिया, मध्यप्रदेश में अपने रिस्तेदार के घर में छुपा हुआ है। जिसके बाद पुलिसबल के द्वारा मौके पर जाकर दबिश दिया गया और आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना गौरेला लाया गया। इस संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक युवराज तिवारी गौरेला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी साइबर सेल प्रभारी जिला जीपी सहायक उपनिरीक्षक रामनिवास सिंह राठौर सहायक उपनिरीक्षक क्रांति लालवानी आरक्षक नरेश केवट आरक्षक गिरवर पैकरा आदि का विशेष योगदान रहा।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...