कोरबा जिले के 17वें कलेक्टर सौरभ कुमार ने किया पदभार ग्रहण

Date:

Share post:

कोरबा -: कोरबा जिले के नवनियुक्त कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज यहाँ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर सौरभ कोरबा जिले के 17वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर सौरभ कुमार का स्वागत किया। पदभार ग्रहण के पश्चात कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिले के विकास की गति को आगे बढाने के संबंध में कहा कि शासन की योजनाओं का शतप्रतिशत क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, डीएफओ अरविंद पीएम, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, एसडीएम भी उपस्थित थे। कलेक्टर सौरभ कुमार 2009 बैच के आईएएस अधिकारी है। सौरभ कुमार इससे पहले दंतेवाड़ा, रायपुर, बिलासपुर जिले के कलेक्टर रह चुके है। वे चिप्स में सीईओ के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
दंतेवाड़ा रहते हुए नवाचार के क्षेत्र में भी कलेक्टर कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई थी। दंतेवाड़ा के नक्सल प्रभावित पालनार गांव को कैशलेस गांव में बदलने के लिए उन्हें प्रधानमंत्री के हाथों पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...