स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के आयोजन का अंतिम रिहर्सल

Date:

Share post:

जिला पंचायत सीईओ एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का लिया जायजा

परेड, पीटी और सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन कर दिए निर्देश

कोरबा -: कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप एवं पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने आज सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले परेड, पीटी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतिम रिहर्सल व तैयारियों का जायजा लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल डिप्टी कलेक्टर सरोज महिलांगे मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप साहू उपस्थित थे ।
सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। सीईओ विश्वदीप ने सीएसईबी ग्राउण्ड पहुंच कर मुख्य समारोह हेतु बैठक व्यवस्था, मंच निर्माण, बेरीकेट्स तथा सुरक्षा आदि की व्यवस्था का जायजा लिया और अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर उपस्थित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बारिश को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम,पी.टी.प्रदर्शन एवं अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में स्वतंत्रता दिवस समारोह की गरिमा का ध्यान रखने के निर्देश सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी को दिए।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...