अरदा राजीव युवा मितान क्लब ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई 79वीं जयंती

Date:

Share post:

अरदा:- राजीव युवा मितान क्लब अरदा तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 79 वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम राजीव गांधी की तैल चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब अरदा अध्यक्ष शत्रुहन पटेल ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। सिर्फ अपने देश हिंदुस्तान में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के संचार क्रांति के जनक थे। आज जो हम यह घर-घर हर हाथ में कंप्यूटर और मोबाइल देख रहे हैं उन्हीं की देन है। छात्रों नौजवानों को उन्होंने जो पहले से वोट देने का अधिकार 21 साल का था उसे इन्होंने नौजवानों को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 18 वर्ष अपने ही शासनकाल में करवाया था जिसका लाभ पूरे हिंदुस्तान के छात्र नौजवान आज भी ले रहे हैं। उन्होंने ही पंचायती राज व्यवस्था को अलग ताकत देने की वकालत की थी एवं कहा था की पंचायतों के लिए जो राशि भेजी जाती है, वह किसी बीचबान के द्वारा न जाकर प्रत्यक्ष रूप से पंचायत को मिलनी चाहिए। इस अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष शत्रुहन पटेल, सचिव रामकुमार, कोषाध्यक्ष अमरदास, प्रवीण सिंह राजपूत, सहसचिव सनिता तंवर, दिनेश कंवर, सुकदास महंत, केशवपाल, छतकुमार, गायत्री पटेल सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

ग्राम-बलबहरा(सिवनी) में एक अप्रैल से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन।

ग्राम-बलबहरा(सिवनी) में एक अप्रैल से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन। ••••••••••••••••••••••••••••••••••••••• . 🌷भावभरा आमंत्रण 🌷 आत्मीय भाई-बहनों, प्रज्ञा परिजनों आप...

गुड्डू चौहान “अध्यक्ष” जिला कांग्रेस कमेटी दोपहर 3बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर जनहित के इस *विरोध_प्रदर्शन* को सफल बनायें🙏

*अपील 🙏* अनूपपुर जिले के सभी कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित पूर्व/वर्तमान जनप्रतिनिधिगण मोर्चा संगठन विभाग प्रकोष्ठ राष्ट्र/प्रदेश...

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...