ढेलवाडीह -: कटघोरा विकासखण्ड के अरदा जोन छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल विकासखण्ड स्तरीय विजेता खिलाड़ीयों का राजीव युवा मितान क्लब अरदा के तत्वावधान में सम्मन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें 0-18, 18-40, 40 ऊपर महिला-पुरुष खिलाड़ियों जोन जो गिल्ली डंडा, पिट्ठूल, संखली, लंगडी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी कांच, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सीकूद, कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कटघोरा विधानसभा राजीव युवा मितान समन्वयक व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने खिलाड़ियों का उत्सववर्धन किया साथ हि अरदा जोन को छत्तीसगढ़ राज्य स्तर तक खेलकर विजयी होने का अग्रिम शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष व कटघोरा विधानसभा राजीव युवा मितान क्लब समन्वयक विकास सिंह विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत अरदा सरपंच श्रवण कुमार तंवर, सजन सिंह (महामंत्री), डां. घुरवादास महंत (कांग्रेस प्रवक्ता), संतोषी महंत (अध्यक्ष महिला कांग्रेस कटघोरा), रामचंद्र यादव (कोच), रोजगार सहायक राधेलाल पाटले, राजीव युवा मितान क्लब अरदा अध्यक्ष शत्रुहन पटेल, राजीव युवा मितान क्लब तेलसरा अध्यक्ष चरन सिंह, राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष शुक्लाखार दिनेश कुमार कंवर, राजीव युवा मितान क्लब पौंसरा अध्यक्ष राखी कंवर, रामकुमार, सनिता तंवर, अमरदास महंत, कलम बाई, सतबीर, पौंसरा, सचिव जवाहर यादव, अशोक पटेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरदा पीटीआई प्रवीण सिंह राजपूत व समस्त स्टाफ सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ियों उपस्थित थे।
अरदा जोन खिलाड़ियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित
Date:


