आज वीर नारायण बाल शाखा मे सेवा भारती के सौजन्य से शाखा विकीर के पश्चात गोवर्धन पूजा उत्सव मनाया गया

Date:

Share post:

बांकी मोंगरा -: आज वीर नारायण बाल शाखा मे सेवा भारती के सौजन्य से शाखा विकीर के पश्चात गोवर्धन पूजा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सेवाभारती के संयोजक प्रमोद अग्रवाल के द्वारा, बौद्धिक काल खंड मे गोवर्धन पूजा के महत्व को पौराणिक प्रसंग सहित विस्तार पूर्वक बाल स्वयंसेवकों को बताया गया।
शाखा के बाल स्वयंसेवक रुद्रप्रताप सिंह ने भी श्रीकृष्ण के पौराणिक धार्मिक प्रसंग का उदाहरण देते हुए, गोवर्धन पूजा के महत्व को लघुकथा के माध्यम से बताया।
बाल स्वयंसेवक सूरज राय के द्वारा गोवर्धन पर्वत बनाकर, लाया गया। इस अवसर पर बौद्दीक प्रमुख श्याम सिंग के द्वारा मंत्रो उच्चारण कर, वैदिक पूजा पद्धति से गोवर्धन पूजन किया गया। पूजन सम्म्पन होने के पश्चात सभी स्वयंसेवकों को मिष्ठान प्रसाद वितरण किया गया
सेवा भारती के सौजन्य से हम वीरनारायण सिंह,बाल शाखा के स्वयंसेवको को हर हिन्दु त्यौहार को मनाने का अवसर प्राप्त होता रहता है। प्रमोद भैया को हम धन्यवाद भी ज्ञापित नहीं कर सकते , क्यूंकि, वो स्वयं भी एक कर्तव्यनिष्ट व सेवा भाव से ओत प्रोत स्वयंसेवक हैं। आज इसी कार्यक्रम के तारतम्य मे ग्राम शुक्लाखार के बाल स्वयंसेवको के घर- घर जाकर मिष्ठान के पैकेट देकर उनसे शुभेक्षा मुलाक़ात किया गया, उनके कुशल क्षेम पूछे गए, दिवाली गोवर्धनपूजा, भाईदूज आदि की शुभकामनाएँ दी गई। इसके साथ ही साथ आतिस्बाजी व फ़ड़ाके भी फोड़े गये। गांव के लोग गदगद हो गए। इस अवसर पर बृजेश सिंह, सरोज शर्मा, अजीत सिंह ( लाला), आदि विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!