बिलासपुर:-कलेक्टर ने नोडल अफसरों की बैठक लेकर की चुनाव तैयारियों की समीक्षा

Date:

Share post:

आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप काम करें अधिकारी



शुभ संकेत/बिलासपुर :-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव झा ने आज विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त नोडल अफसरों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिहीन चुनाव संपन्न कराने के लिए उपयोगी टिप्स दिए। कलेक्टर ने कहा कि वरिष्ठ अफसरों को नोडल अधिकारी बनाकर हर काम के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे सभी पूर्व में काम कर चुके मातहत कर्मियों की सेवाएं लेकर सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उन्होंने मार्गदर्शी किताबों के अलावा निर्वाचन आयोग की वेबसाईट में जाकर अपनी जिम्मेदारी का अच्छी तरह समझकर काम करने की सबसे अपेक्षा की है।
कलेक्टर ने बैठक में प्रमुख रूप से जनशक्ति प्रबंधन, प्रशिक्षण प्रबंधन, निर्वाचन सामग्री प्रबंधन, परिवहन प्रबंधन, कम्प्यूटरीकरण, साईबर सेक्यूरिटी एवं आईटी, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन, ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपेट सुरक्षा, आदर्श आचरण संहिता, निर्वाचन व्यय लेखा मॉनीटरिंग, डाक मतपत्र, मीडिया प्रबंधन एवं एमसीएमसी, संचार प्रबंधन, निर्वाचक नामावली प्रबंधन, शिकायत एवं समाधान, प्रेक्षक के साथ समन्वय, वेबकॉस्टिंग, यातायात व्यवस्था, वीडियोग्राफी, लेखा एवं मतदान दलों का मानदेय वितरण तथा भोजन व्यवस्था आदि के संबंध में नियुक्त नोडल अधिकारियों को उनके कर्तव्यों के प्रति सचेत किया एवं सावधानी से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। बैठक में निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, एडीएम आरए कुरूवंशी, अपर कलेक्टर श्री शिवकुमार बनर्जी सहित सभी नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Related articles

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...

अभी तो ये सुरुआत हैं पिक्चर अभी बांकी हैं

अभी तो यह शुरुआत है पिक्चर अभी बाकी है नगर परिषद जैतहरी में हुए भिन्न-भिन्न अनियमिताओं की...