शासकीय आईटीआई पोड़ी-उपरोड़ा में रिक्त सीटों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

Date:

Share post:

अभ्यर्थी 10 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

कोरबा -: छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अधीन जिले में संचालित विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2023-24 एवं 2023-25 में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 06 सितंबर से 10 सितंबर 2023 तक विभागीय वेबसाइट  cgiti.cgstate.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पोड़ी-उपरोड़ा ने बताया कि संस्था अंतर्गत संचालित व्यवसाय कोपा, हेल्थकेयर एवं एग्रीकल्चर में सीटें रिक्त हैं। इन रिक्त सीटों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट तथा आईटीआई पोड़ी-उपरोड़ा से संपर्क कर सकते हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...