बिलासपुर:-शतप्रतिशत साक्षरता और मतदान हमारा लक्ष्य : सीईओ श्री अग्रवाल

Date:

Share post:

अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन



शुभ संकेत/बिलासपुर :-सूचना प्रोैद्योगिकी और संचार क्रांति के इस दौर में साक्षरता का अर्थ बदल गया है। सिर्फ पढ़ा लिखा होना ही काफी नही है बल्कि डिजिटल युग में आपको डिजिटल चीजों के बारे में भी ज्ञान होना चाहिए। जिले में साक्षरता और मतदान का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उक्त बातें आज अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने कही। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम और उल्लास के उद्देश्यों के अनुरूप जिला साक्षरता मिशन बिलासपुर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला राजेंद्रनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी श्री जे के पाटले तथा प्राचार्या श्रीमती रत्ना मिश्रा उपस्थित थे।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा विश्व साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिला पंचायत के सीईओ श्री अग्रवाल द्वारा बिलासपुर में शत प्रतिशत साक्षरता एवं आने वाले समय में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य की प्राप्ति हेतु लोगों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता हेतु सराहनीय कार्य हेतु शास उच्च मध्यमिक शाला मिट्टू नवागांव, चिंगराजपारा, मदनपुर को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया एवं समाज में साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता में सराहनीय कार्य हेतु विभिन्न सामाजिक संगठन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीईओ श्री अग्रवाल ने सभी को साक्षरता एवं मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर विकासखंड परियोजना अधिकारी श्री राजेश सिंह, श्री आर. के. बागड़े, आशा उज्जैनी, श्री अवनीश तिवारी, श्री नितेश सोनराजा एवं शाला के शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...