हरदीबाजार में पशु प्रजनन शिविर एवं जागरूकता कार्यशाला का किया गया आयोजन

Date:

Share post:

शिविर में कामधेनु विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा पशुपालकों को पशु प्रजनन के प्रति जागरुकता लाने हेतु किया प्रेरित

कोरबा -: दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा, दुर्ग एवं पशुधन विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वाधान में आकांक्षी जिला कोरबा के विकासखण्ड पाली के हरदीबाजार में विगत दिवस पशु प्रजनन शिविर एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कटघोरा पुरुषोत्तम कंवर एवं प्रेमचंद पटेल सभापति पशुधन स्थायी समिति जिला पंचायत कोरबा उपस्थित थे। पशुधन जागृति अभियान के अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय कृषि  भवन नई दिल्ली द्वारा  उक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया।
शिविर में डॉ एम. एस. परमार सहायक प्राध्यापक दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय द्वारा कार्यक्रम की रुपरेखा एवं शिविर केे ध्येय के सबंध में उपस्थित पशुपालकों को जानकारी दी गई एवं पशु प्रजनन प्रबंधन के प्रति जागरुकता लाने हेतु प्रेरित किया गया। जागरूकता कार्यशाला में विशेषज्ञों डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. डी. के सिंहदेव डॉ. एच. के. सोनी, डॉ. सोहन गुर्जर, डॉ. सतीश राठौर, डॉ उलेष तंवर द्वारा पशुओं में बांझपन की समस्या से बचने के उपायों एवं उपचार, पशुओं में गर्माने के लक्षण, कृत्रिम गर्भाधान के समय की पहचान, पशु प्रजनन प्रबंधन सहित अन्य  जानकारी पशुपालकों को दी  गई। शिविर में 115 पशुओं का विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क  उपचार किया  गया। कार्यशाला में पशुपालकों के जिज्ञासाओं का समाधान हेतु विशेषज्ञों के  साथ  प्रश्नोतरी का भी आयोजन किया गया, जिसमें पशुपालकों द्वारा अपने पशु संबंधी अनेक समस्याओं का विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किया गया। इस संबंध में पॉम्पलेट एवं अन्य पुस्तिका सभी किसानों को उपलब्ध भी कराए गए। साथ ही पशुपालकों को इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स द्वारा उपलब्ध कराई गई औषधियॉं, मिनरल मिक्सचर, कृमिनाशक  तथा  अन्य दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। उक्त जागरूकता कार्यशाला में लगभग 255 पशुपालक लाभान्वित हुए। उल्लेखनीय है कि पशुधन जागृति अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ के 10 आकांक्षी जिलों में पशुप्रजनन शिविरों एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय द्वारा पशुधन विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से किया जाएगा। शिविर में दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. एम. एस. परमार, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ. अमित कुमार गुप्ता, डॉ. दिलीप पैकरा एवं उपसंचालक पशुचिकित्सा सेवाएं डॉ. एस.पी. सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के सदस्य रमेश अहीर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...