कोरबा -: पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के ग्राम पंचायत लाद में एक महिला की सर्प दंश से मृत्यु हो गया था जिसके दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए पाली तानाखार के लोकप्रिय विधायक माननीय मोहितराम जी ,उनके परिजन से मुलाकात कर ढांढस बंधाते हुए मृत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए ,तत्पश्चात ग्राम कापर नवापारा में एक वृद्ध को हाथी ने मार डाला जिसकी जानकारी मिलते ही उनके परिजन से मिलने पहुंचे विधायक जी, परिजन से मुलाकात करते हुए मृत आत्मा को भगवान अपने शरण में स्थान दे करके ईश्वर से प्रार्थना किए, एवम वन विभाग के अधिकारी कर्मचारीयों को शासन की ओर से मिलने वाले सहायता राशि को जल्द दिलाने की निर्देश दिए ,उसके पश्चात ग्राम ढोढा़बहार में बिंझवार समाज के दसगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक जी शोकाकुल परिवार से किए मुलाकात इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ बाबा खान जी, लक्ष्मी अग्रवाल जी, उदय यादव जी ,विधायक प्रतिनिधि भावेश बनाफर जी, शिवनंदन कुजुर जी ,आईटीआई सेल शोशल मीडिया पाली तानाखार के महासचिव गुरुबहाल टोप्पो जी, जनपद सदस्य मदन सिंह मरावी जी, एवम वनविभाग के अधिकारी कर्मचारीगण एवम ग्रामीण जन उपस्थित रहे, उसके पश्चात विधायक जी टोल प्लाजा चोटिया के आस पास एक लोनार हाथी का पता चलने पर विधायक प्रतिनिधि शिवनंदन कुजुर ,एवम उदय यादव के साथ चोटिया टोल प्लाजा के पास वन अमला अधिकारियों से मिलने पहुंचे विधायक जी हाथियों से निपटने एवम ग्रामीणों के सुरक्षा करने की रणनीति बनाए एवम आस पास के गांव में मुनादी कराने के लिए बोले।
पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत अनेको स्थान पहुचे पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा , मिले मृतकों के परिजनों से भी
Date:


