सांसद अरुण साव की पहल…सारनाथ अब करगी रोड में और बिलासपुर चिरमिरी का बेलगहना में तय हुआ स्टॉपेज

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व बिलासपुर सांसद अरुण साव प्रदेशवासियों के विकास के लिए सदैव प्रयासरत हैं। छत्तीसगढ़ के हर मुद्दे पर केंद्र सरकार से सामंजस्य स्थापित कर प्रदेशवासियों की बेहतरी के लिए कार्य कर रहे हैं।

इसी कड़ी में एक बार फिर अरुण साव के प्रयासों को रेल मंत्रालय ने रेल स्टापेज सुविधा को हरी झंडी प्रदान की है।

सांसद अरुण साव के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय रेल मंत्रालय ने 15159-15160 छपरा दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस, 18257-18258 बिलासपुर चिरमिरी एक्सप्रेस का करगी रोड स्टेशन में और बिलासपुर चिरमिरी एक्सप्रेस का बेलगहना स्टेशन में ठहराव निर्धारित हुआ है।

साव ने कहा कि ट्रेन का ठहराव होने से अब क्षेत्रवासियों को जहां सुविधा प्राप्त होगी। वहीं नौकरी पेशा व व्यापारियों को ट्रेन का लाभ मिलेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...