छत्तीसगढ़:-मनोकामना भव्य चुनरी यात्रा निकालने को लेकर हुई बैठक

Date:

Share post:

श्री विजयादशमी शोभायात्रा निकालने पर भी बनी सहमति

छत्तीसगढ़:-(हलधर साहू की खास रिपोर्ट)कार्यालय नहरिया बाबा मार्ग जांजगीर में आयोजन समिति के संयोजक ओंकार सिंह गहलौत की अध्यक्षता में पदाधिकारियों व सदस्यों की आवश्यक बैठक ली गई। जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन पर्व पर मनोकामना भव्य चुनरी यात्रा को निकालने पर विशेष चर्चा कर सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 21 अक्टूबर दिन- शनिवार को मोदी चौंक चाम्पा से बाजे गाजे, नृत्य समूह तथा विभिन्न झांकियों के साथ प्रारंभ कर मां समलाई मंदिर चाम्पा तक निकालने पर सहमति बनी। जिसके लिए रूपरेखा तैयार कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसी कड़ी में हर वर्ष की भांति परम्परा गत इस वर्ष भी श्री विजयादशमी शोभायात्रा जैजैपुर में धुमधाम से निकालने पर भी विशेष चर्चा कर, रूपरेखा तैयार किया गया। जिसमें पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस दौरान आयोजन समिति के संयोजक ओंकार सिंह गहलौत, विन्धेश राठौर, दिलीप साहू, द्वारिका प्रसाद साहू, वेदराम साहू, शिव कुमार विजय, चंदन धीवर सहित पदाधिकारी तथा आयोजन समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

Related articles

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...