आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

Date:

Share post:

शिकायत आने पर कार्यवाही के दिए निर्देश

समय सीमा की साप्ताहिक बैठक

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए कार्यक्रम जारी होने के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है जो निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए शासकीय संपत्तियों का उपयोग नहीं होना चाहिए। निजी संपत्तियों के उपयोग के लिए संपत्ति धारक से पूर्व अनुमति जरूरी होगी। उन्होंने समय -सीमा के भीतर संपत्ति विरूपण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संपत्ति विरूपण, सरकारी वाहनों की वापसी, जिले में स्वीकृत एवं प्रगतिरत्, प्रारंभ-अप्रारंभ कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नाम-निर्देशन हेतु कक्ष में आवश्यक व्यवस्था, स्ट्रांग रूम में साफ-सफाई, विद्युत, पेयजल, फर्नीचर आदि की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिले में अधिक से अधिक मतदान हेतु जिले के नागरिकों को जागरूक करने के लिए स्वीप की गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, डीएफओ अरविंद पीएम, कुमार निशांत, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

गुड्डू चौहान “अध्यक्ष” जिला कांग्रेस कमेटी दोपहर 3बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर जनहित के इस *विरोध_प्रदर्शन* को सफल बनायें🙏

*अपील 🙏* अनूपपुर जिले के सभी कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित पूर्व/वर्तमान जनप्रतिनिधिगण मोर्चा संगठन विभाग प्रकोष्ठ राष्ट्र/प्रदेश...

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...