बांकी मोंगरा -: आज दिनांक को विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनज़र आबकारी आयुक्त सह सचिव महादेव कावरे के निर्देशों पर जिला कलेक्टर कोरबा सौरभ कुमार जिला एसपी के निर्देशन में तथा सहायक आयुक्त आबकारी सौरभ बख्शी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग और पुलिस थाना बाँकी मोंगरा की सयुँक्त टीम द्वारा बाँकीमोंगरा के ग्राम सियारपारा में दबिश दी गई जहाँ राजू बंजारे से 8लीटर महुआ शराब रतन कुंवर से 9 लीटर महुआ शराब तथा जय सिंह से 15 लीटर महुआ शराब ज़ब्त कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क),34(2),59(क) के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया।


