एकमुश्त दो वर्ष का बकाया बोनस मिलने पर किसानों को होठों पर खिली मुस्कान

Date:

Share post:

महिला कृषक उमा देवी को बोनस राशि के रूप में मिली 91 हजार से अधिक राशि

मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए केंद्र एवं राज्य शासन को दिया धन्यवाद

कोरबा -: राज्य शासन द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के धान खरीदी का बकाया बोनस राशि एकमुश्त प्रदान कर किसानों को खुशियों की सौगात दी है। एक साथ दो वर्ष की बकाया बोनस राशि प्राप्त होने से कृषक वर्ग में उत्साह की लहर व्याप्त है। उनके चेहरे पर प्रसन्नता व होठों पर मुस्कान छाई है। प्रदेश के अन्य जिलों की भांति कोरबा जिले के किसानों के जीवन में भी बोनस राशि मिलने से खुशहाली आई है। जिले के किसानों ने प्रदेश में नए सरकार के गठन होने के साथ ही लंबित बोनस मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
इन्हीं लाभान्वित कृषकों में ग्राम जवाली की महिला कृषक उमादेवी को दो वर्षों का धान के बकाया बोनस के तौर पर 91 हजार 080 रुपए मिले हैं। डीबीटी के रूप में जैसे ही यह राशि उनके खाते में अंतरित हुई उनका हृदय खुशी एवं संतुष्टि के भाव से भर उठा। उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से उन्हें इस लंबित बोनस के मिलने का इंतिजार था। यह सब प्रधानमंत्री मोदी की जनहितैषी सोच से ही संभव हुआ है। प्रदेश सरकार ने अपनी घोषणा में धान का बकाया बोनस देने की बात कही थी। जिसे उन्होंने सरकार गठन के कुछ ही दिनों में पूर्ण किया। इससे उन्हें अत्याधिक खुशी हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि इस बोनस राशि से खेती के काम और घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति करने में मदद मिलेगी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...