सीएमएचओ डॉ केशरी ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र एवं स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण

Date:

Share post:

अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

कोरबा -: कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एन.केशरी द्वारा आज कोरबा विकासखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों एवं स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण कर आमजनो को पहुँचाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपक राज तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ अशरफ अंसारी उपस्थित थे।
डॉ केशरी ने आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र) मदनपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इसी प्रकार उन्होंने सरडीह, बगरीडाँड़ में पीव्हीटीजी वर्ग के स्वास्थ्य जांच हेतु संचालित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविर एवं सोलवा पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा की स्वास्थ्य शिविर का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजना का जायजा लेते हुए शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल, एनीमिया टेस्ट, लक्षण युक्त मरीजों की टीवी स्क्रीनिंग तथा 30 वर्ष के ऊपर के सभी व्यक्तियों का बीपी, शुगर जांच करने हेतु स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देशित किया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए कहा।  जिससे अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...