कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Date:

Share post:

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के लिए झगरहा स्थित आईटी कोरबा कॉलेज में निर्मित स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
उन्होने संपूर्ण स्थल के सुरक्षा के मद्देनजर बारीकी से निरीक्षण करते हुए लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया आरंभ होने के दौरान सामग्री वितरण, सामग्री मिलान, पार्किंग, स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान आयुक्त नगर निगम प्रतिष्ठा ममगाई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा पात्रे, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग जी आर जांगड़े सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर अजीत वसंत ने स्ट्रांग रूम परिसर में सीसीटीवी कैमरा, मतपेटी, ईव्हीएम वितरण केंद्र व मतगणना स्थल तक सुव्यवस्थित पहुंच मार्ग, साफ-सफाई, विद्युत, अग्निरोधक यंत्र, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था, ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीन की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...