गुरु गोविंद सिंह जी की जंयती पर हुआ बांकीमोंगरा में रक्तदान शिविर एवं यातायात जागरूकता अभियान का कार्यक्रम

Date:

Share post:

लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर किये रक्तदान

बांकी मोंगरा -: जिले के लोगों में रक्त से संबंधित जागरूकता बढ़ते नजर आ रहे हैं। युवा कहीं शिविर के माध्यम से तो कहीं एमरजेंसी में पहुंचकर रक्तदान कर रहे हैं , और लोगों को संदेश भी दे रहे हैं कि रक्तदान- महादान , इसी कड़ी में जिले के उपनगरीय क्षेत्र बांकीमोंगरा के गेस्ट हाउस में गुरु गोविंद सिंह जी की जंयती के अवसर पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान महोत्सव एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया,  जिसमें क्षेत्र के पुलिस , पत्रकार , जनप्रतिनिधि एवं युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर रक्तदान किये। इस रक्तदान में बांकीमोंगरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी , यातायात के पुलिस स्टाफ , बांकीमोंगरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष निशांत झा , भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा , कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने वाले कोयला मजदूर पंचायत ( एचएमएस ) केन्द्रीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ठाकुर , सुरज साहु , पत्रकार मंतराम चंन्द्रा , प्रियांशु मल्होत्रा सहित क्षेत्र के युवाओं ने रक्तदान किये। इस कार्यक्रम में हंसवाहनी ब्लड बैंक के टीमों का एवं अर्जुन वस्त्रकार , युवा पत्रकार विकास सोनी , विमल कुमार , अजय कुमार का सहरानीय योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में शामिल बांकीमोंगरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने कहा कि यह कार्यक्रम काफी सराहनीय है हर उस व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए ,जिसका ब्लड प्रयाप्त हो , रक्तदान करने से कैंसर , हृदयघात जैसे होने वाले बिमारी कम होते हैं , लिवर स्वस्थ्य रहता है , कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है , रक्तचाप सामान्य रहता है , नए ब्लड सेल बनते हैं और भी अनेकों फायदा रक्तदान करने से होता है । प्रभारी तिवारी ने कहा कि इंसान हर प्रकार कि उत्पन्न कर सकता है लेकिन ब्लड उत्पन्न नहीं कर सकता। और इंसान ब्लड के माध्यम से एक दुसरे का सहायता कर सकते हैं। थाना प्रभारी ने यातायात जागरूकता अभियान के संबंध में भी लोगों को जागरुक करते हुए बिना हेलमेट के वाहन ना चलाएं , फोन पे बात करते हुए वाहन ना चलाएं , मोटरसाइकिल पर दो से अधिक सवार ना करें , चार पहिया वाहन सवार के दौरान सीट बेल्ट जरुर लगाएं , वाहन तेजी से ना चलाएं , अपने वाहन को सही दिशा पे चलाएं जैसे अनेकों जानकारियां देते हुए आगे कहां कि आज कि रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदाताओं को हेलमेट दिया गया, जिसमें यातायात से संबंधित नियमों का पालन करने की संदेश भी दिया गया । शिविर में रक्तदाताओं को हेलमेट एवं हेडफोन व  प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के समापन के बाद हंसवाहनी ब्लड बैंक के टीमों के द्वारा कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने वाले कोयला मजदूर पंचायत ( HMS ) केन्द्रीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ठाकुर को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...