बुधवारी स्थित राम जानकी मंदिर में होगा जिला स्तरीय श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

Date:

Share post:

कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कोरबा -: धार्मिक नगरी अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। कलेक्टर अजीत वसंत ने आज श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थल हेतु चयनित राम जानकी मंदिर, बुधवारी बाजार का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने अयोध्या से श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सीधा प्रसारण हेतु राम जानकी मंदिर परिसर में एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु मंच निर्माण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम कोरबा श्रीकांत वर्मा, अपर आयुक्त निगम खजांची कुमार, राजपूत क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष अवधेश कुमार, विजय सिंह सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
मंदिर प्रबंधन से जुड़े एवं राजपूत क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर पर कलेक्टर अजीत वसंत का आत्मीय स्वागत किया गया एवं मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं राजपूत क्षत्रिय समाज कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में 22 जनवरी को श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा का जिला स्तरीय कार्यक्रम राम जानकी मंदिर में किया जा रहा है। इस हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। मन्दिर में विशेष रूप से साज-सज्जा की जा रही है एवं परिसर में नियमित रूप से भक्तिमय रामायण मानस गायन का आयोजन किया जा रहा है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...