रायपुर : आईटीआई में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पद हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पद हेतु ऐसे अभ्यर्थी जिनका दस्तावेज सत्यापन 1 फरवरी 2024 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर, सड्डू में हुआ है एवं वे दस्तावेज सत्यापन एवं स्क्रूटनी उपरांत पात्र पाये गये हैं, ऐसे अभ्यर्थी 8 फरवरी 2024 को प्रातः से रात्रि 11ः59 बजे तक चिप्स के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेकर पदस्थापना हेतु संस्था का विकल्प भर सकते हैं। इस हेतु संबंधित अभ्यर्थियों को चिप्स द्वारा व्हाट्सअप/एसएमएस पर भी सूचना भेजी जा रही है। यदि कोई अभ्यर्थी विकल्प नहीं भरता है तो उपलब्ध विकल्पों में से उसे पोर्टल द्वारा रेन्डमली संस्था का आबंटन किया जायेगा। सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइट
https://cgiti.cgstate.gov.in/
तथा अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करते रहें।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...