बांकीमोंगरा पुलिस ने किया बलात्कार करने वाला आरोपी को गिरफ्तार

Date:

Share post:

आरोपी लगभग 6 माह से था फरार

बांकी मोंगरा -: जिले के बांकीमोंगरा थाना में लगभग 6 माह से फरार बलात्कार की आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । पुरा मामला इस प्रकार है कि लगभग 6 माह पहले दिनांक 24 /09/2023 को प्रार्थिया ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ट्रेलर क्रमांक CG -12 AY – 6719  का चालक अंसार अंसारी के द्वारा प्रार्थिया को बहलाफुसला कर ट्रेलर में बैठाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया जिसके बाद प्रार्थिया ने किसी तरह बांकीमोंगरा थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाया । वहीं आरोपी घटना दिनांक से फरार हो गया था । पुलिस द्वारा घटना उपयुक्त ट्रेलर को जप्त कर लिया गया था मगर आरोपी फरार हो गया था जिसका पतासाजी किया जा रहा था जहां लगभग 6 माह से फरार आरोपी को हैदराबाद तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया । आरोपी मुलरुप से जिला गढ़वा झारखंड का निवासी है । आरोपी को पकड़ने में साइबर सेल कोरबा सहित थाना बांकीमोंगरा पुलिस का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...