छत्तीसगढ़ लाईवलीहुड कालेज एण्ड आईसीआईसीआई एकेडमी फॉर स्किल्स द्वारा किया गया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

Date:

Share post:

दुर्ग -: छत्तीसगढ़ लाईवलीहुड कालेज एण्ड आईसीआईसीआई एकेडमी फॉर स्किल्स सेक्टर-6 भिलाई (दुर्ग) के द्वारा आज विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम एवं आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सेन्टर हेड अशफाक अहमद के मार्गदर्शन से हुआ। जिसमें आईसीआईसीआई फाउंडेशन के टीचर तपन मिस्त्री, प्रदीप समल, अंजली, मोनीका, नाजिया मैडम एवं छात्र-छात्राओं द्वारा रक्तदान किया गया। यह रक्तदान शिविर छत्तीसगढ़ लाइवलीहुड कालेज एण्ड आईसीआईसीआई एकेडमी फॉर स्किल्स सेक्टर-6 भिलाई द्वारा 9 साल से लगातार किया जा रहा है। इसमें जिला चिकित्सालय दुर्ग को 80 यूनिट ब्लड प्राप्त हुआ। इस शिविर में जिला चिकित्सालय दुर्ग के  सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. ए.के. साहू, ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल, ब्लड बैंक रक्त कोष अधिकारी डॉ. नेहा नलवाया, डॉ. अजेला सोना, डॉ. यशश्री खुरानिया, डॉ. निखिल सिंह, लैब पैथोलॉजिस्ट रोशन सिंह,  काउंसलर एंथोनी, स्टाफ नर्स तरूणा रावत, लैब सिनियर टेक्नीशियन महेन्द्र चंद्राकर, मधुसूदन देवांगन, कु. कुसुम चंद्राकर, मिनाक्षी, ब्लड बैंक अटेंडेंट हिमांशु चंद्राकर, माला देशमुख, अशोक मनिकपुरी प्रशिक्षणार्थी दिपेश वर्मा, विवेक देशमुख, कु. रजनी बंजारे, कु. भूपेश्वरी साहू और जीवन दीप समिति के अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, प्रशांत डोंनगावरकर उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...