ब्रेकिंग न्यूज़ :-सीपत प्लांट में एक बार फिर से दुर्घटना NTPC में स्टोरेज टैंक फटा, टेक्नीशियन की मौत‌ हादसे के बाद सीपत प्लांट में जमकर हंगामा, प्रबंधन ने कहा- जांच होगी

Date:

Share post:

सीपत:-(रितेश सिंह की रिपोर्ट):बिलासपुर स्थित सीपत NTPC(नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन) में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां मल्चिंग मशीन की टेस्टिंग करते समय स्टोरेज टैंक फट गया, जिससे एक कर्मचारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कर्मचारी अकेला काम कर रहा था। यहां कर्मचारियों की संख्या ज्यादा होती तो गंभीर हादसा हो जाता। इस हादसे के बाद गुस्साए कर्मचारियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और NTPC प्रबंधन पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

गतौरा निवासी नरेंद्र मिश्रा NTPC जूनियर टेक्नीशियन थे। वे रोज की तरह सुबह अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे। काम करते समय अचानक स्टोरेज टैंक में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस विस्फोट के बाद नरेंद्र मिश्रा के सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विस्फोट की आवाज सुनकर कर्मचारियों में मची अफरातफरी
बताया जा रहा है कि जिस जगह पर नरेंद्र मिश्रा काम कर रहे थे, वे अकेले थे। अचानक विस्फोट की आवाज सुनकर कर्मचारी दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर बाद कर्मचारी वहां पहुंचे, तब पता चला कि इस हादसे में नरेंद्र मिश्रा गंभीर रूप से घायल पड़े थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रबंधन ने एंबुलेंस से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, उनकी मौत हो चुकी थी।

सुरक्षा में लापरवाही का आरोप, भाजपा युवा मोर्चा ने मचाया हंगामा
इस हादसे की खबर नरेंद्र मिश्रा के परिजन को दी गई। वहीं हादसे की खबर NTPC कर्मियों और आसपास के लोगों को मिली। तब लोगों की भीड़ NTPC अस्पताल पहुंच गई। यहां भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने प्रबंधन पर मामले को दबाने और सुरक्षा उपाय में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। फिर धरने पर बैठ गए। NTPC के अफसर उन्हें समझाइश देकर शांत कराने की कोशिश करते रहे।

और कर्मचारी होते तो कइयों की जा सकती थी जान
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय नरेंद्र मिश्रा अकेले थे। वहां दर्जन भर कर्मचारियों की ड्यूटी लगती है। लेकिन, लंच के समय इधर-उधर गए थे। लौटने पर उन्हें हादसे की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वहां ज्यादा कर्मचारी रहते तो उनकी भी जान जा सकती थी या फिर हादसे का शिकार हो सकते थे।

प्रबंधन ने कहा- हादसे की होगी जांच
इधर, NTPC के PRO पीआर भारती ने कहा कि सीपत प्लांट में बुधवार दोपहर हादसा हो गया, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जब ऐश डाइक में गाय के गोबर मल्चिंग के लिए बनाई जा रही सुविधा के लिए परीक्षण किया जा रहा था। तभी मल्चिंग मशीन स्टोरेज टैंक फट गया। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा।

Related articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...