स्वीप की गतिविधियों को बढ़ाते हुए मतदाताओं को करें जागरूक

Date:

Share post:

स्वीप नोडल अधिकारी संबित मिश्रा ने ली बैठक

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन में स्वीप नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा ने स्वीप कोर कमेटी के सदस्यों की जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक ली। उन्होंने नए युवा मतदाताओं, कर्मचारियों, श्रमिकों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों को मतदान हेतु प्रेरित करने स्वीप अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। सीईओ मिश्रा ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल रैली निकालकर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने स्वीप गतिविधियां मानव श्रृंखला, बाइक रैली, साइकल रैली, दिव्यांगजन रैली, नुक्कड़-नाटक, पोस्टर बनाओ, रंगोली बनाओ तथा नारा लेखन आदि कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को मतदान का महत्व समझाते हुए मतदान के लिए प्रेरित करने कहा। स्वीप की गतिविधियों में एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड तथा महाविद्यालयीन छात्रों, स्वहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सीईओ मिश्रा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक तथा निजी उपक्रमों के माध्यम से भी स्वीप की गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. साधना खरे, उप संचालक कृषि अजय अनंत, नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त मिश्रा, उप संचालक समाज कल्याण सिनीवाली गोयल, जिला शिक्षा अधिकारी टी. पी. उपाध्याय, उप संचालक पंचायत जूली तिर्की, जिला जनसंपर्क अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...