कोरबा;-रेत माफिया मैनिंग विभाग व जिला प्रशासन को दिखा रहे ठेंगा , मना करने के बावजूद सुराकछार ( भैरोताल , आईबीपी, कपाटमुड़ा में बेखौफ अवैध रेत जारी ।

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा ;-( बांकीमोंगरा – कुसमुंडा ) हमारे चैनल में लगातार क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत उत्खनन का प्रकाशित करते आ रहे हैं साथ ही मैनिंग विभाग को भी सुचना दिया जा रहा है । इसके बावजूद क्षेत्र में बेधड़क अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है , खबर है जिले के सुराकछार ( भैरोताल बस्ती ) कपाटमु़ड़ा क्षेत्र का जहां नदी से लगातार रेत माफियाओं के द्वारा अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है और मैंनिग विभाग व जिला प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए सड़क में बेधड़क बिना लायल्टी का रेत दौड़ाया जा रहा है । कुछ माह पहले सुराकछार बस्ती , भैरोताल के ग्रामीणों के आंदोलन व आक्रोश को देखते हुए मैनिंग विभाग व जिला प्रशासन द्वारा सुराकछार नदी के चारों ओर रास्ते को गड्ढे खोदकर बंद कर दिया गया था । मगर रेत माफियाओं का हौसले बुलंद इस कदर है खोदे गए गड्ढों को पाटकर आसपास ट्रैक्टर के माध्यम से रेत माफियां लगातार रेत उत्खनन किया जा रहा है । हमारे संवाददाता के द्वारा मैंनिग विभाग को सुचित करते हैं मगर कभी फोन उठाते नहीं क्योंकि वे नहीं चाहते कि रेत माफियाओं के ऊपर कार्यवाही हो जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रेत माफियाओं व खनिज विभाग का किस तरह कि सांठगांठ है । इसके साथ ही नजदीक के थाना में सुचना दिया जाता है मगर पुलिस कहते हैं कि ये मैनिंग विभाग का काम है वहीं कार्यवाही करेंगे । इसके साथ ही जिला कलेक्टर महोदय को अवैध रेत उत्खनन की सुचना प्राप्त होते हैं उनके द्वारा खनिज विभाग को निर्देशित करते हैं जिससे कार्यवाही जरुर होते हैं मगर खनिज विभाग की कार्यवाही खानापूर्ति नजर आता है । कारण यह है कि क्षेत्र में बेखौफ बिना लायल्टी का रेत उत्खनन कर रेत वाहन दौड़ते नजर आ रहे हैं । खनिज विभाग चाहे तो सड़क पे चलने वाले रेत वाहनों को रोककर जांच करते तो निश्चित ही बिना लायल्टी का रेत वाहने मिल जाता और मैंनिग विभाग को कार्यवाही करने में आसानी होता । इसके साथ ही जब मैंनिग विभाग को अवैध रेत उत्खनन कि सुचना प्राप्त होता है तो विभाग द्वारा नदी में लगे कुछ ही ट्रैक्टरों पर कार्यवाही करते हैं और कुछ ट्रैक्टरों को छोड़ दिया जाता है जिससे रेत माफियाओं का हौंसले बुलंद हैं । हमारे चैनल में उसी खबर को बार – बार लगाया जाता है जिससे रेत माफियाओं में हड़कंप मच जाते हैं और एकाक दिन के लिए रेत निकालना बंद कर देते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि है कि किसी भी न्यूज़ चैनल में अवैध रेत उत्खनन का खबर चलते हैं तो कार्यवाही निश्चित है । और दूसरे दिन रेत उत्खनन जारी रहता है कारण यह कि मैंनिग विभाग द्वारा कुछ रेत माफियाओं पर कार्यवाही नहीं होना । छुराकछार ( भैरोताल बस्ती ) कपाटमुड़ा सहित डंगनिया , आईबीपी , सुमेधा , कुमगरी , तेलसरा , जमनीमुड़ा , कसरेंगा , ढेलवाडिह नदी से अवैध रेत उत्खनन जारी है ।
आगे सुराकछार भैरोताल बस्ती क्षेत्र का हमारे चैनल के संवाददाता के द्वारा रेत माफियाओं का नाम पता कर स्पष्ट किया जाएगा ।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...