छत्तीसगढ़;-गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा आज..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर सीट पर मतदान के बाद रविवार से बीजेपी के केंद्रीय नेताओं की ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं शुरू हो गई हैं।

सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कांकेर में करीब 10.30 बजे चुनावी सभा होगी। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा लोरमी, भिलाई और रायपुर के चंदखुरी में सभा को संबोधित करेंगे

अमित शाह के दौरे को देखते हुए रविवार को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांकेर के नरहरदेव हाई स्कूल मैदान में सभा स्थल का जायजा लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और विधायक आशा राम समेत अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं, जेपी नड्डा सोमवार सुबह 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सीधे मुंगेली के लोरमी के लिए रवाना हो जाएंगे। हाई स्कूल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भिलाई और रायपुर के चंदखुरी में भी सभा होगी। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण होना है। 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीट के लिए चुनाव होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को सुबह जांजगीर-चांपा के सक्ती में चुनावी रैली करेंगे। 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे अंबिकापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी सभा होगी।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...