
शुभ संकेत/कोरबा;-जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत पंखादफाई में एक ट्रक क्रमांक CG-12-S – 1405 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जंगल में जा घुसा । मामला बुधवार सुबह करीबन 8:30 बजे का जब ट्रक क्रमांक CG-12-S -1405 बांकीमोंगरा की ओर से कुसमुंडा की ओर कोयला लोड करने जा रहे थे तभी पंखादफाई के पास पहुंचे ही थे जहां सड़क किनारे जंगल ओर ट्रक अनियंत्रित होकर दो- तीन पेड़ को उडाते हुए जा घुसा । जहां चालक व परिचालक अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी कुदे इधर घटना की सुचना 112 को दिया गया 112 पंखादफाई घटनास्थल पहुंच चालक व परिचालक को कटघोरा चिकित्सालय ले जाया गया जहां चालक की मौत हो गई एवं परिचालक गंभीर रुप से घायल हैं जहां उनका उपचार जारी है । चालक मृतक का नाम पवन मानिकपुरी उम्र लगभग 35 वर्ष बांकीमोंगरा गायत्री मंदिर मोहल्ला का निवासी है ।


