
शुभ संकेत/कोरबा;- दिनांक 23 अप्रैल मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर अनेकों स्थानों में हनुमान जी का भव्य पुजा अर्चना व भोग भंडारा का आयोजित कर जगह जगह हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया । इसी कड़ी में जिले के उपनगरीय क्षेत्र बांकीमोंगरा के प्रदीप अग्रवाल प्रभुदयाल अग्रवाल निवास स्थान में मां सतचंडी देवी एवं मां सिद्धिदात्री की कृपा व बालाजी महाराज ( मेंहदीपुर वाले ) के आशीर्वाद से हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया था जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर विशाल भंडारा का आनंद लिये । इस दौरान विशाल भंडारा में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत के पुत्र सुरज महंत भी इस विशाल भंडारे में शामिल हुए एवं भोग प्रसाद ग्रहण किये । इस विशाल भंडारा के आयोजनकर्ता प्रदीप अग्रवाल प्रभुदयाल अग्रवाल ने बताया कि हमारे निवास स्थान में मां सतचंडी देवी एवं मां सिद्धिदात्री की कृपा व बालाजी महाराज ( मेंहदीपुर वाले ) आशीर्वाद से पिछले कई वर्षों से हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन करते आ रहे हैं जिसमें आसपास के नगरवासी सहित हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं । 23 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल भंडारा के बाद रात्रि 8 बजे मुख्य चौक में बालाजी भजन संध्या का कार्यक्रम किया गया जहां गायक राजकुमार व गायिका आशी – अमीशी का प्रस्तुति सुन दर्शक झुम उठें ।


