
शुभ संकेत/गौरेला-पेंड्रा;-जिले के मरवाही वन मंडल के वन परिक्षेत्र पेण्ड्रा में आज तड़के एक सफेद भालू का शावक बीमार हालात में ग्रामीणों को मिला मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर वन अमला पहुचकर ग्रामीणो की मदद से सफेद भालू की देखरेख कर रहा है, तो मौके पर पहुचे पशु चिकित्सको के अनुसार भालू बिल्कुल स्वास्थ्य और और अपने परिवार से शायद बिछड़ जाने के कारण थोड़ा सुस्त नजर आ रहा है। वही वन कर्मचारी मौके पर है और भालू के हर हरकत पर नजर बनाए हुए है।
और ग्रामीणों के अनुसार उसे तत्काल मेडिकल की आवश्यकता थी जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल 112 आपातकालीन सेवा को मामले की जानकारी दी और ग्रामीणो की सूचना पर 112 की टीम मौके पर पहुचकर वन अधिकारियों को दी सूचना पर वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुचकर भालू का रेस्क्यू किया गया था। और जिस सड़क के किनारे भालू मिला उस सड़क पर दोनो ओर से यातायात रोक कर भालू की निगरानी करते मामले की सूचना पर पशु चिकित्सको की टीम मौके पर पहुचकर भालू का स्वास्थ्य परीक्षण किया चिकित्सकों के अनुसार सफेद भालू का शावक स्वास्थ्य है और शायद परिजनों से बिछड़ गया है।
वहीं फिलहाल भालू काफी थक गया है जिसके लिए डॉक्टरो की सलाह पर भालू को शहद और कलिंदर खिलाने को कहा गया है। वही वन अधिकारियों के अनुसार भालू अपने परिजनों से बिछड़ गया है और जिसके चलते उन्होंने उस सड़क पर यातायात रोक कर भालू के बच्चे पर दूर से नजर बनाए हुए है। उसे उसके परिजनों से मिलाने का प्रयास कर रहे है और उस पर नजर बनाए हुए है। वहीं जानकारी के अनुसार पिछले दिनों एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक काले रंग की मादा भालू अपने दो सफेद शावकों को पीठ में बैठकर जाते दिखाई दिया था हो ना हो वो इसी जोड़े का दूसरा भालू का बच्चा है।


