देश;-12 घण्टो के बाद भी नही हो पाई हैं नोटों की गिनती….इतना कैश की मशीनों के लिए भी गिनना मुश्किल

Date:

Share post:

शुभ संकेत/देश;-रांची में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद नोटों के पहाड़ की जो तस्वीर सामने आई उसका पूरा हिसाब किताब 12 घंटे बाद भी नहीं लगाया जा सका है। सुबह से शाम तक छह मशीनों से लगातार कैश काउंटिंग का काम चलता रहा। शाम करीब 5 बजे तक 30 करोड़ की गिनती हो चुकी थी, लेकिन अब भी बड़ी मात्रा में नोटों की ऐसी गड्डियां बांकी हैं, जिनको नहीं गिना गया है। फाइनल आंकड़ा 40 से 50 करोड़ तक जाने की उम्मीद है।

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि शाम तक कम से कम छह मशीनों से लगातार गिनती की गई। लगातार काम करते रहने से बीच में कुछ मशीनें जवाब दे गईं। उनकी जगह नई मशीनों को लगाया गया। बताया जा रहा है कि कैश काउंटिंग और छापेमारी में बरामद की गई संपत्तियों को हिसाब-किताब लगाने में ईडी और बैंक अधिकारियों को अभी काफी मेहनत करनी होगी। जिस कमरे से नोटों का यह पहाड़ मिला है वह जहांगीर खान नाम के एक शख्स का है।

कुबेर के खजाने’ पर बैठा जहांगीर संजीव लाल का नौकर है। संजीव लाल झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम का निजी सचिव है। ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच करते हुए ईडी ने करीब आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की है। जहांगीर के घर पहुंची ईडी की टीम को तलाशी के आधे घंटे के भीतर इतना कैश मिला कि देखकर सभी हैरान रह गए

राम को पिछले साल सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि आरोपी ने ईडी के सामने इस बात का खुलासा किया था कि रिश्वत की जो रकम वह लेता था वह ऊपर तक कई लोगों तक पहुंचता था। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने राज्य सरकार को इसकी सूचना दी थी, लेकिन कोई ऐक्शन नहीं लिया गया था। अब कैश बरामदगी के बाद मंत्री आलमगीर आलम भी ईडी की रडार पर हैं। हालांकि, आलमगीर आलम ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उनका पीएस एक सरकारी कर्मचारी है जो पहले भी दो मंत्रियों का पीएस रह चुका है।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...