कलेक्टर अजीत वसंत ने सपत्नीक किया मतदान

Date:

Share post:

एसपी, सीईओ जिला पंचायत, निगमायुक्त ने भी मतदान केंद्र पहुँचकर  किया मतदान

कलेक्टर सहित अभी अधिकारियों ने सेल्फी बूथ पर सेल्फी लेकर आमजनों से शत प्रतिशत मतदान करने की किया अपील

कोरबा -: लोकसभा आम निर्वाचन के तीसरे चरण अंतर्गत कलेक्टर अजीत वसंत ने आज अपनी धर्मपत्नी डॉ रूपल ठाकुर के साथ कोरबा शहरी क्षेत्र के रामपुर पीडब्ल्यूडी आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 127 पहुँचकर मतदान किया। उन्होने उपस्थित मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया।
आज सुबह 07  बजे कलेक्टर अजीत वसंत केन्द्र क्रमांक 127 रामपुर कोरबा पीडब्ल्यूडी प्राथमिक शाला पहुँचे और उन्होंने पीठासीन अधिकारी से मतदान की तैयारियों संबंधी जानकारी ली। इस स्कूल परिसर में दो मतदान केन्द्र 126 तथा 127 स्थित है। कलेक्टर ने दोनों केन्द्रों में मतदान की तैयारियों का जायजा लिया।
इसी तरह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संबित मिश्रा, निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई ने भी आदर्श मतदान केंद्र में मतदान किया।
इस दौरान कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों ने केंद्र में बने सेल्फी बूथ पर सेल्फी लेकर आमजनों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...