जिला कार्यालय में मनाया गया आतंकवाद विरोधी दिवस

Date:

Share post:

अधिकारी कर्मचारियों ने आतंकवाद का विरोध करने की ली शपथ

कोरबा -: कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में आज अपर कलेक्टर दिनेश नाग ने आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने तथा विघटनकारी शक्तियों से डटकर लड़ने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर  संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार, डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी, तुलाराम भारद्वाज, रोहित सिंह, गौतम सिंह सहित जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास बनाए रखने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन के मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली एवं विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ ली। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य आम लोगों के कष्टों को सामने लाकर और यह दर्शा कर कि आतंकवाद किस तरह राष्ट्रीय हित के विरूद्ध है युवाओं को आतंक और हिंसा के रास्ते से दूर करना है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...