कोरबा;-सिलेंडर में ब्लास्ट होने से बुधवारी बाजार में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा;-कोरबा के बुधवारी बाजार में बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई, जब एक सिलेंडर में ब्लास्ट होने से कई दुकानों में आग लग गई। आगजनी की इस घटना में कई दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है।

कोरबा के बुधवारी बाजार में बीती रात भीषण आग लग गई। गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से आग लगने की बात कही जा रही है। आग लगते ही एक के बाद एक कई दुकानें आग की चपेट में आ गई,जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है,कि बाजार में मौजूद समोसे के ठेले में रखे हुए सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ जिसके बाद आग का फैलाव होने लगा। रात करीब दस बजे सामने आई घटना के

स्थानीय भगवत प्रसाद राठौर ने बताया कि शंकर होटल वाला समोसा भजिया का दुकान लगता है जो रात के वक्त दुकान बंद कर अपने घर चला गया था इस दौरान अचानक सिलेंडर फट गया और आसपास दो दुकानों में आग लग गया जहां देखते ही देखते हो गई और इसकी सूचना सीएसईबी चौकी पुलिस और दमकल वाहन को दिए गए जहां घंटे में सकट के बाद आग पर काबू पाया गया।

आगजनी की इस घटना में कई दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। काफी सारा सामान जलकर खाक हो गया है। हालांकि हादसे का सुखद पहलु यह रहा,कि इसमें किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...