लापरवाही बरतने पर विभागीय अधिकारी डॉ कमल कुमार गुप्ता प्रभारी विकासखंड कटघोरा को कारण बताओ नोटिस जारी

Date:

Share post:

कोरबा -: अप्रैल 2024 को छुरीकला विकासखंड कटघोरा में गौ सेवा संगठनों द्वारा 105 पशुओ  को नगर पंचायत छुरी के ग्राम बिन्झ्पुर अहिरन नदी के किनारे से ले जाते हुए पकड़ा गया। जिस पर कटघोरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। प्रकरण पर कलेक्टर कोरबा के समक्ष भी शिकायत दर्ज करायी गयी थी। प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर कोरबा द्वारा दुकालू राम केवट के विरुद्ध व संतोष के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने निर्देशित किया गया है।
  चूँकि दुकालू राम केंवट के नामे पशु व्यापारी पंजीयन लायसेंस बना हुआ है  एवं संज्ञान अनुसार उनके विरुद्ध पूर्व वर्षाे में भी पशु तस्करी समबन्ध में प्रकरण दर्ज किये गए थे। उक्त के आलोक्य में उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएँ जिला कोरबा द्वारा कलेक्टर कोरबा के निर्देश पर दुकालू राम केवंट को 03 बिन्दुओ में जवाब माँगा गया है कि उनके द्वारा 105 पशु कहाँ से क्रय किये गए ? किन मार्गाे से छुरी लाया गया एवं पशुओं के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की प्रति सह पशु क्रय की रसीद प्रस्तुत करें। जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर कृषिक पशु संरक्षण अधिनियम के तहत पशु व्यापारी का लायसेंस रद्द करने की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही शिकायत पर लापरवाही बरतने पर विभागीय अधिकारी डॉ. कमल कुमार गुप्ता प्रभारी विकासखंड कटघोरा को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...