रायपुर : कैदियों ने उत्तीर्ण की परीक्षा

Date:

Share post:

शुभ संकेत/रायपुर;-बंदियों के मानसिक एवं आध्यात्मिक उत्थान हेतु केन्द्रीय जेल रायपुर जेल प्रशासन एवं गीता परिवार के संयुक्त प्रयास से बंदियों को प्रतिदिन 01 घंटे गीता का ज्ञान तथा शुद्ध उच्चारण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में 21 कैदियों द्वारा गीता पाठकर गीता परिवार द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया गया है।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री अमित शांडिल्य द्वारा कैदियों से गीता सुनी गई तथा उन्हें प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। जेल अधीक्षक श्री शांडिल्य ने गीता के अध्याय 2 के श्लोक क्रमांक 38 का उदाहरण देते हुए कहा कि व्यक्ति को सुख-दुख, लाभ-हानि तथा विजय-पराजय में समान रहना चाहिये तथा निरंतर कर्मवान रहना चाहिए।
केन्द्रीय जेल रायपुर जेल प्रशासन तथा गीता परिवार के इस प्रयास से बंदी जेल में अपने जेल आने के कारण को स्वीकार कर अपने समस्त जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए जीवन के प्रति सकारात्मक हो रहे है। इस अवसर पर गीता परिवार की ओर से गीता की पुस्तकें वितरित की गई। गीता की परीक्षा उत्तीर्ण किये बंदियों को जेल अधीक्षक श्री शांडिल्य द्वारा विशेष परिहार देने की घोषणा की गई। गीता परिवार की ओर से श्रीमती सीमा मिश्रा मास्टर ट्रेनर एवं अन्य 04 सदस्य उपस्थित रहे।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...