कोरबा- भाजपा नेता नितिन नवीन के बयान का रामपुर विधानसभा के युवा कांग्रेसियों ने किया उग्र आंदोलन

Date:

Share post:

कोरबा:-(नरेश पटेल की रिपोर्ट):रायपुर पहुंचे बीजेपी छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी नितिन नवीन के एक बयान पर छत्तीसगढ़ का सियासी पारा चढ़ गया। इसी तर्ज पर आज करतला में रामपुर विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवम राय के नेतृत्व में भाजपा सहित नितिन नवीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का पुतला फूंका , युवा कांग्रेस के नेताओ ने अपने बयान में कहा कि भाजपा का चरित्र शुरू से ही विरोधी रहा है, 15 सालों तक सत्ता में रही भाजपा ने छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति को लेकर ओछी मानसिकता रखी और छत्तीसगढ़ के लोगों को हेय के दृष्टि से ही देखा है लेकिन आज जब छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ की परंपरा, छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा रही है तो भाजपा के नेताओं के पेट में मरोड़ उठ रही है। छत्तीसगढ़ में 15 सालों तक शासन करने के बाद भी छत्तीसगढ़ महतारी की एक प्रतिमा तो दूर एक आधिकारिक चित्र भी न बनवा सके लेकिन आज जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हम छत्तीसगढ़ियों की अस्मिता, सम्मान और स्वाभिमान की प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा 22 सालों बाद पहली बार स्थापित की तब भाजपा ने एक बार फिर अपना छत्तीसगढ़िया विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है, भाजपा सहप्रभारी नितिन नवीन का बयान उनके छत्तीसगढ़ विरोधी होने पर मुहर लगाता है।भाजपा सह प्रभारी के बयान की घोर निंदा करती है और उन्हें इस बयान के लिए तुरंत माफी मांगनी पड़ेगी वरना युवा कांग्रेस आगे उनके खिलाफ औऱ भी उग्र रूप में उनका विरोध करेगी

इस प्रदर्शनी में कृष्णा राजपूत जी, हीरा साहू जी, निरंजन श्रीवास जी, अनिल खूंटे, जय किशन पटेल, आरिफ खान, अमन अग्रवाल, विकास दुबे, निहाल तिवारी, बंटू राठिया शशांक राय, इबरार खान, सन्नी साहू ,दीपक साहू ,अनुपम राठिया शुभान खान,यशवंत श्रीवास,आसिफ खान,दिलेश्वर यादव,अनूप कुमार आदि शामिल हुए।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...