बिलासपुर;-सविदा वन कर्मियों की हड़ताल जारी, नोटिस मिलने से मची खलबली, कहा मांगे पूरा करे सरकार….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर;-दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ के आव्हान पर प्रदेशभर के 7 हजार दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी बुधवार को भी हड़ताल पर रहे। कार्य पर पृथकीकरण के नोटिस से आहत होकर सोमवार को संगठन के सदस्य संजू सिंह की हार्टअटैक से मौत और 2 कर्मचारियों का स्वास्थ्य खराब हो गया है। सप्ताहभर में यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो हड़ताली कर्मचारी परिवार के साथ उग्र आंदोलन करने की बात कही है।

नियमितीकरण, स्थायीकरण, कार्यभारित आकस्मिकता सेवा नियम लागू करने सहित 9 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश के वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी इन दिनों काम ठप कर अनिश्चितकालीन हडताल पर हैं।

प्रदेश के सभी जिलों से वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी, वाहन चालक, कंप्यूटर आपरेटर,कार्यालय सहायक, दैनिक श्रमिक, सुरक्षा श्रमिक, तेंदूपत्ता गोदाम सुरक्षा श्रमिक इस हड़ताल में शामिल हैं। बिलासपुर में भी वन विभाग के सामने दैनिक वेतन भोगी डटे हुए है। अब उन्हें उच्चाधिकारियों के द्वारा काम पर लौटने और वापस नही आने पर कार्य से हटाने नोटिस जारी किया जा रहा है। जिसके बाद से कर्मचारियों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ गईं है। इसके साथ ही काम से हटाए जाने के नोटिस मिलने से सोमवार को संगठन के सदस्य संजू सिंह की हार्टअटैक से मौत और 2 कर्मचारियों का स्वास्थ्य खराब हो गया है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी वन मंडल के अधिकारियों द्वारा हड़ताली कर्मचारियों पर दबाव बनाने कार्य से निकालने पत्र जारी किया गया है। इसके कारण पिथौरा परिक्षेत्र के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी रुखमणि डडसेना सदमे में है। उनका स्वास्थ्य खराब हो गया है।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...