छत्तीसगढ़;-फिर छ्त्तीसगढ़ बीजेपी के हुए नंदकुमार साय, ऑनलाइन ली भाजपा की सदस्यता..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/रायपुर;-छ्त्तीसगढ़ के दिग्गज आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने आज मंगलवार को बीजेपी की सदस्यता ले ली है। आज छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सदस्यता अभियान लॉन्च हुआ। इस मौके पर साय ने भी ऑनलाइन बीजेपी की सदस्यता ली।

वो शाम को सीएम हाउस जाने वाले हैं। वहां पर बीजेपी के सीनियर नेताओं से मुलाकात करेंगे। अमर उजाला से टेलिफोनिक खास बातचीत में उन्होंने कहा कि वो कुछ परिस्थितियों की वजह से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चले गये थे, लेकिन वो पूरी तरह से बीजेपी नेता हैं।

बीजेपी के स्थापना काल से ही वो जुड़े हुए हैं। संस्थापक सदस्यों में रहे हैं। अब पार्टी को और मजबूत करने के लिए काम करेंगे। संगठन और सत्ता में पद को लेकर कहा कि ये पार्टी तय करेगी कि क्या जिम्मेदारी देनी है।

साय ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था, लेकिन पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया। साथ ही विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस सत्ता से बेदखल हो गई।

ऐसे में प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने पर साय ने मौके का फायदा उठाया है। फिर से अपने पुराने घर यानी बीजेपी में वापसी की है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद उन्होंने 20 दिसंबर 2023 को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...