विकसित भारतः प्रधानमंत्री मोदी की संकल्पना थीम पर छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Date:

Share post:

विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर अजीत वसंत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

प्रधानमंत्री मोदी की कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के विकास हेतु किए जा रहे कार्यों की प्रदर्शनी में दिखाई गई झांकी

कोरबा -: नगरीय क्षेत्र कोरबा के राजीव गांधी इनडोर ऑडिटोरियम में आज विकसित भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना, थीम पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन की झांकी तथा उनके कर्तव्य निष्ठा के साथ देश के सर्वांगिण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों को सुंदर छायाचित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
छायाचित्र प्रदर्शनी का विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर अजीत वसंत, निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सहित गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में आमजनों ने उत्साहपूर्वक अवलोकन किया। विधायक पटेल ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन वृतांत को सुंदर रूप से दर्शाया गया है। जिससे प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को उनके जीवन की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही आमजनों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त होगी एवं वे योजनाओं से जुड़कर लाभ ले सकेंगे। कलेक्टर  वसंत ने भी केंद्र प्रवर्तित योजनाओं, कार्यक्रम तथा विकास के परिदृश्य पर आधारित फोटो प्रदर्शनी को सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में लगे छायाचित्रों के अवलोकन से आमजनों को जीवन में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा। प्रदर्शनी में साफ नियम सही विकास, ड्रीम बिग सोलर पॉवर, किसान समृद्धि, अभूतपूर्व विकास, अनुपम परिणाम, नारी शक्ति से देश की तरक्की, जनजातिय सशक्तिकरण एक नए युग का आरंभ, दिव्यांग जनों के सच्चे साथ, सदैव जनता के साथ, श्री राम मंदिर सदियों का संघर्ष, संस्कृति का उत्कर्ष, बापू का सपना किया साकार, स्वच्छ भारत ने लिया आकार, अंतरिक्ष शक्ति सहित विभिन्न उपलब्धियों की झलक प्रदर्शित की गई। इस दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी में आए आमजनों को फोटो प्रदर्शनी के संबंध में पूरी जानकारी दी गई एवं शासकीय योजनाओं पर आधारित जनमन पत्रिका का आमजनों को वितरण भी किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रदर्शनी में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के जीवन की घटनाओं को नजदीक से जाना। साथ ही उनके द्वारा देश के सभी क्षेत्रों में विकास हेतु किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों की भी जानकारी प्राप्त हुई। जिससे उन्हें अपने जीवन में कर्तव्यपथ पर अडिग रहकर निरंतर चलने की प्रेरणा मिली।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...