CG Breaking : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में 75 हजार करोड़ रुपए निवेश करेगा अडानी समूह…

Date:

Share post:

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने मुलाकात की. इस दौरान गौतम अडानी ने रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में समूह के बिजली संयंत्रों के साथ सीमेंट संयंत्रों के विस्तार से लिए 65 हजार रुपए रुपए के निवेश की घोषणा की. इसके अलावा राज्य सरकार को अडानी फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास और पर्यटन में पहल के लिए 10 हजार करोड़ रुपए के निवेश का आश्वासन दिया.

कारोबारी गौतम अडाणी कोरबा जिला के पताडी स्थित पावर प्लांट का अवलोकन करने पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने सीएम विष्णुदेव से से मुलाकात की. उन्होंने रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में समूह के पावर प्लांट्स के विस्तार के लिए 60,000 करोड़ के निवेश की योजना का ऐलान किया. इस विस्तार से छत्तीसगढ़ की कुल बिजली उत्पादन क्षमता में 6,120 मेगावाट की बढ़ोतरी होगी.

इसके अतिरिक्त गौतम अडानी ने राज्य में समूह के सीमेंट संयंत्रों के विकास और विस्तार के लिए ₹5,000 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई. उन्होंने राज्य सरकार को अदानी फाउंडेशन के माध्यम से सीएसआर के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास और पर्यटन में पहल का समर्थन करने के लिए अगले चार वर्षों में ₹10,000 करोड़ के निवेश का आश्वासन भी दिया.

बैठक में रक्षा-संबंधी उपकरणों के निर्माण और छत्तीसगढ़ में डेटा सेंटर और एक वैश्विक क्षमता केंद्र स्थापित करने में संभावित सहयोग की भी खोज की गई. इस महत्वपूर्ण निवेश से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने, रोजगार के अवसर पैदा होने और राज्य के समग्र विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...